फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Sahalag season, the market glows, the faces of the traders blossomed

सहालग सीजन में बाजार में रौनक, व्यापारियों के खिले चेहरे

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In the Sahalag season, the market glows, the faces of the traders blossomed
आजमगढ़। कोरोना की तीसरी लहर के बीच बाजार पर असर नहीं के बराबर पड़ा है। खरीदारों की भीड़ बाजरों में उमड़ रही है। सहालग का महीना होने की वजह से उपभोक्ता लगातार बाजार में आ रहे हैं। केवल बाजार की सड़कों पर ही नहीं है, खरीदारी भी कर रही है। कारों तक के ऑर्डर भी दे रहे हैं। सराफा, ऑटो मोबाइल सेक्टर, कपड़ा व फूलों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

कोरोना की दोनों लहरों में सराफा बाजार एकदम धड़ाम हो गया था। दीपावली व सहालग ने ही सराफा बाजार को उबारा था। कोरोना का असर बाजार पर ज्यादा नहीं बताया जा रहा है। ग्राहक आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। अजय श्रीवास्तव के अनुसार इस बार बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं है। काफी ग्राहक शादी आदि के लिए खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। सोने का भाव कम होने से भी ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक की बिक्री सामान्य दिनों की तरह ही हो रही है। सहालग में बिक्री और बढ़ने की संभावना है। खालिद नजीर के अनुसार हर रोज करीब दस गाड़ियों की बुकिंग हो रही हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद से ही कारों का बाजार चढ़ा था। तब लोगों ने बस या ट्रेन से सफर करने के बजाए खुद के वाहन लेना ज्यादा मुनासिब समझा था। कारों की बिक्री लगातार हो रही है। अब भी कारों की खरीदारी करने के लिए बाजार में ग्राहक आ रहे हैं। दीप मोर्टर्स के मैनेजर मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि कारों की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। कारों की बुकिंग लगातार हो रही है। कुछ दिन पहले ग्राहकों की संख्या में कमी आई थी। अब धीरे-धीरे व्यापार पटरी पर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों की बिक्री पर नहीं कोई असर
आजमगढ़। गर्मी हो या सर्दी, कपड़ों का बाजार कभी खत्म नहीं होता है। सहालग के समय पर वैसे ही कपड़ों की खरीदारी बहुत बढ़ जाती है। सर्दी लगातार बढ़ने की वजह से भी इस समय कपड़ों की मांग है। शैलेश यादव ने बताया कि बाजार में कपड़ों की बिक्री पर कोई असर नहीं है। ग्राहकों को नए स्टॉक पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। काफी ग्राहक खरीदारी करने आ रहे हैं।

फूलों का बाजार भी महका
आजमगढ़। सहालग के समय सजावट के लिए फूलों की बहुत मांग रहती है। बिना फूलों की सजावट के शादी व अन्य समारोह अब अधूरे माने जाते हैं। जिले के फूल बिक्री के लिए वाराणसी से आते हैं। फूल कारोबारी राजेश ने बताया कि खरमास चल रहा था जिससे कारोबार ठप था। अब सहालग शुरू हो गया है। अब धंधा पटरी पर लौट रहा है। पहली व दूसरी लहर में तो हमारा पूरा व्यापार ही ठप हो गया था लेकिन अब पटरी पर है। उम्मीद है कि धंधे में और रफ्तार आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed