{"_id":"583099b04f1c1bfe518fe9f6","slug":"in-the-rural-sector-was-the-biggest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में जबरदस्त भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में जबरदस्त भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में लगी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में सुबह से ही पुराने नोट को बदलने के लिए लाइन लगने का सिलसिला जारी है। कैश न मिलने पर लोगों का हंगामा भी जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक पर पैसा लेने के लिए लोग भोर से ही बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े देखे जा रहे हैं। लेकिन कैश की कमी के कारण ज्यादातर बैंक लोगों को कैश नहीं बांट पा रहे हैं। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिल रही है। लोग सड़कों पर उतर जा रहे हैं।
कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार सरकार ने नोटबंदी के बाद शनिवार को सीनियर सिटीजन को राहत देने के लिए एडवाइजरी जारी की। लेकिन किसी भी बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं दिखी। यूबीबाई शाखा कप्तानगंज में बहुआपार गांव के रामाश्रय यादव, चेवता गांव निवासी शिवपूजन सिंह, भवनपुर के हरिश्चंद्र, मनियारपुर के मनोहर ने बताया कि सरकार ने आज सीनियर सिटीजन के लिए रिजर्व किया था लेकिन बैंक में हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण रोज की भांति लाइन लगानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशान शादी का कार्ड लेकर पहुंचे जेहरा पिपरी निवासी रविंद्र कुमार और बभनपुर के रामचेत दिखे।
रविंद्र कुमार राय के पुत्र का तिलक 28 नवंबर और तीन दिसंबर को शादी है। जबकि रामचेत यादव के लड़की की शादी 26 नवंबर को है। उनका कहना है कि सरकार ने शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपये देने की व्यवस्था की है। लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि कैश कम है इसलिए सभी ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा दिया जा रहा है। यही हाल कप्तानगंज स्थित एसबीआई शाखा का भी था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यहां भी कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्हें भी लोगों के साथ लाइन में लगकर नोट बदलवाने पड़ रहे थे। शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे एकाउंटेंट जयप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का अभाव है इसलिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
सगड़ीः तहसील क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में शनिवार को भी पैसा नहीं था। बैंक कर्मचारी गेट में ताला बंद कर खिड़की के रास्ते से पुराने नोट जमा कर रहे थे। लेकिन कैश न होने के कारण लोग निराश खाली हाथ लौट गए। मुबारकपुरः सभी बैंकों में पुराने नोट बदलने को लोगों की कतार लगी रही। लेकिन एटीएम न खुलने के कारण लोग परेशान रहे। अतरौलियाः लोहरा यूनियन बैंक में लोग सुबह से ही लाइन में लगे थे। लेकिन बैंक नहीं खुला। लोग नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था की बिना सूचना के बैंक बंद कर दिया गया। यूनियन बैंक लोहरा के मैनेजर धनराज कुमार ने बताया की दो तिन दिन से कैश की कमी थी और आज कैश एकदम नही था। इस कारण बैंक बंद करना पड़ा। अंबारीः यूनियन बैंक में शनिवार को लोगों को मात्र एक एक हजार रुपये दिया गया। इससे लोगों में गुस्सा था।