फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the greed of property, brother got dead in the family register

जायदाद की लालच में भाई को परिवार रजिस्टर में करा दिया मृतक

Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the greed of property, brother got dead in the family register
बूढ़नपुर। सरकारी तंत्र कितना गंभीर होकर काम करता है इसका उदारहरण अतरौलिया ब्लॉक के पकरडीहा गांव में देखने को मिला। जीवित व्यक्त्ति को कागजों में म़ृत घोषित कर प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी जब उक्त व्यक्ति को हुई तो उसने ब्लाक से लेकर तहसील तक कानूनी लड़ाई लड़ी। जांच के बाद पूरा मामला सही पाया गया। फिर उसे जीवित प्रमाण पत्र जारी किया गया। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी पड़ेसर उर्फ पड़ेसर नाथ यादव पुत्र भगवानदास जीविकोपार्जन के लिए पिछले 40 वर्षों से परिवार के साथ कोलकाता में रहते हैं। गांव में उनके हिस्से की जायदाद है। पुश्तैनी जमीन के लालच में आकर भाई और भतीजे ने साजिश के तहत गांव के सचिव से मिलकर परिवार रजिस्टर में पड़ेसर नाथ को मृतक दर्ज करा दिया। जिससे कि वह कुछ दिन बाद पड़ेसर की जमीन को अपने नाम करा लें लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। इस बात की भनक जब पड़ेसर को हुई तो वह घर पहुंचे और उपजिलाधिकारी बृढ़नपुर को लिखित शिकायत किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी अतरौलिया को टीम गठित कर त्वरित जांच कर पड़सेर जीवित प्रमाण-पत्र देने का आदेश दिया। जांच के दौरान पूरा मामला सही पाया गया। जालसाजी कर पड़ेसर को परिवार रजिस्टर में मृत घोषित किया गया था। बीडीओ ने परिवार रजिस्टर में पुन: नाम दर्ज करा कर पड़ेसरनाथ को जीवित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मामले में एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने कहा कि यह मामला पांच महीने पूर्व का है। जमीन की वरासत कराने के लिए भाई और भतीजे द्वारा यह साजिश रची गई थी लेकिन जब मामला मेरे संज्ञान में आया तो इसका जांच कराकर निस्तारण कराया गया। पड़ेसरनाथ को जीवित प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed