{"_id":"6a88a634d2c2f226d707e1f7","slug":"in-the-akbari-murder-case-the-needle-of-the-police-investigation-has-turned-towards-the-neighbors-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155813-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अकबरी हत्याकांड में पुलिस की जांच की सुई पड़ोसियों पर आ टिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अकबरी हत्याकांड में पुलिस की जांच की सुई पड़ोसियों पर आ टिकी
विज्ञापन
बरदह में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
अकबरी हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस की जांच की सुई अब आसपास रहने वाले लोगों और पड़ोसियों पर आ टिकी है। घटना के बाद पुलिस ने गांव में कई स्थानों पर दबिश देकर एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
सभी से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए सीओ लालगंज भूपेश पांडेय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर है।
बरदह गांव में बृहस्पतिवार की भरी दोपहरी में घनी आबादी के बीच घर के अंदर अकबरी (38) पत्नी ताहिर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी मृतका अकबरी के पिता मोहम्मद मुस्तफा की तहरीर पर बरदह थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम संदिग्धों की गतिविधियों, मृतका से उनके संबंध और घटना के समय उनकी मौजूदगी की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए मृतका के घर पर महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस बल तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।
शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मासूम बच्चों और परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजन जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में अकबरी के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
00
साहब... रुपये के लिए खुद को बेच देंगे, लेकिन छोटे भाई कहां जाएंगे
मां की हत्या के बाद एसपी के सामने बिलख पड़ी बेटी, पैर पकड़कर लगाई न्याय की गुहार
एसपी ने बच्ची को पानी पिलाकर शांत कराया, परिवार को न्याय का भरोसा दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया
फोटो संख्या-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
बरदह। मां की हत्या के बाद मासूम बेटी का दर्द बृहस्पतिवार को उस समय छलक पड़ा, जब एसपी डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी को देखते ही बेटी सिमरन भावुक होकर उनके पैर पकड़कर न्याय की गुहार लगाने लगी। रोते हुए उसने कहा, ‘साहब, जो भी रुपया लगेगा, हम अपने आपको बेचकर दे देंगे, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मेरी मां नहीं रही, ऐसे में मेरे छोटे भाई कहां जाएंगे।’ बच्ची की यह मार्मिक बात सुनकर मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा और माहौल गमगीन हो गया। एसपी ने बच्ची को ढांढस बंधाया और पानी पिलाकर शांत कराया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने परिजनों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल उन्हें सूचना दें। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजन जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जांच में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा। संवाद
00
जल्द होगा हत्या का खुलासा : सीओ
बरदह। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित टीम लगातार काम कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
00वर्जन
हत्याकांड की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच की सुई पड़ोसियों पर टिकी है। हालांकि, हत्या किस लिए हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।

फोटो संख्या