फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In place of the other, three were caught giving the UP Board exam.

दूसरे के स्थान पर यूपी बोर्ड की परीक्षा देते तीन को पकड़ा

Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In place of the other, three were caught giving the UP Board exam.
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सख्त कदम उठाया गया। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर लगाए गए हैं। इस सारी व्यवस्था को धता बताकर हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा देते तीन युवकों को पकड़ा। दो केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है, तो वहीं एक केंद्र व्यवस्थापक ने एक युवक को कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के 9वें दिन जनपद हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान व इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के श्रीमति कमला देवी इंटर कालेज बघैला बिलरियागंज, तपेश्वरी देवी इंटर कालेज सरदहा बाजार व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में एक-एक युवक पकड़े गए। लाटघाट स्थित एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए कक्ष में आया था। संदिग्ध देख उसकी जांच की गई तो वह पकड़ में आ गया। उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि हमे मात्र एक विद्यालय में युवक के पकड़े जाने की सूचना है। बताया कि सूचना मिली कि श्रीमति कमला देवी इंटर कालेज बघैला बिलरियागंज में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ तो उन्होंने युवक का प्रवेश पत्र चेक किया। गहन जांच करने पर परीक्षा दे रहे छात्र फर्जी पाया गया। यह जानकारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक रामाश्रय सिंह ने बिलरियागंज थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। असली छात्र इस समय मंबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तपेश्वरी देवी इंटर कालेज सरदहा बाजार में फर्जी तरीके से आधार कार्ड का कूटरचित करके दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ लिया। प्राधनाध्यापक द्वारा प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र मिलान शीट की मौके कब्जे में लिया गया। वहीं केंद्र व्यवस्थापक दिनेश कुमार ने इसकी सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह 24 मार्च से ही असली छात्र के स्थान पर हाईस्कूल का परीक्षा रहा था।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपध्याय ने बताया कि श्रीमति कमला देवी इंटर कालेज बिलरियागंज में एक छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी। जिले में परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed