फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Badarhua, the water level dropped by 11 cm, while in Dighiya, it rose by 1 cm

Azamgarh News: बदरहुआ में 11 सेमी घटा तो डिघिया में एक सेमी बढ़ा जलस्तर

Wed, 29 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
In Badarhua, the water level dropped by 11 cm, while in Dighiya, it rose by 1 cm
देवारा क्षेत्र में घाघरा कर रही कटान। संवाद
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने से कटान तेज हो गई है। मंगलवार को बदरहुआ गेज पर जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की कमी हुई। डिघिया गेज पर एक सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। सहबदिया और बरामदपुर गांव के सामने कटान हो रही है। सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी तो देखने को मिल रही है, लेकिन घटाव के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दी है। गोला हाजीपुर पुल के ठीक पूरब गाटा संख्या 17 में कटान तेज हुई है। इस साल अब तक राजेश, सुभाष यादव सहित छह लोगों की लगभग 10 बीघा जमीन घाघरा में विलीन हो गई है। सहवदिया गांव के सामने गया सिंह पटेल के खेत के पास कटान हो रही है। सहवदिया के आगे पूरब साइड स्थित बरामदपुर गांव के सामने कटान हो रही है। सहबदिया गांव के सामने लगभग एक किलोमीटर लंबाई में परखू पाइन लगाया गया है। वहीं, घाघरा के कटान से लगभग 600 परखूपाइन घाघरा की धारा में बह गई या तो कुछ वहीं धंस गई। परखू पाइन लगाए जाने से कटान पर कोई असर नहीं दिखा। परखूपाइन, बंबू क्रेट लगाया गया है। जेई रामानंद ने कहा कि परखू पाइन, बंबू क्रेट और गैरेवियान डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


70.77 मीटर तक पहुंचा बदरहुआ नाले का जलस्तर
बदरहुआ नाले पर सोमवार की शाम चार बजे जलस्तर 70.88 मीटर था। मंगलवार को 11 सेमी घटकर 70.77 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 70.09 मीटर से एक सेमी बढ़कर 70.10 मीटर हो गया। डिघिया नाले का जलस्तर न्यूनतम 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। वहीं, बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed