फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh, miscreants looted bikes and mobiles from a young man returning home

आजमगढ़ में देर रात घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूटा

Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
In Azamgarh, miscreants looted bikes and mobiles from a young man returning home
रानी की सराय। काजीभीटी गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार युवक को असलहे के बल पर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घटना के बाबत रानी की सराय थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के बूंदा गांव निवासी सुरेश यादव मंगलवार को अपनी बहन को छोड़ने उसकी ससुराल मेंहनगर के उस्मापुर गांव गया था। रात को वह बाइक से लौट रहा था। मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर काजीभीटी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोक लिया। सुरेश जब तक कुछ समझता तब तक बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और मारपीट कर घायल करने के बाद उसका मोबाइल व बाइक छीन कर फरार हो गए। सुरेश के चीख पुकार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हुए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रात में ही रानी की सराय थाने पर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed