फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In 24 hours, 15 bighas of land got submerged in Ghaghra.

Azamgarh News: 24 घंटे में 15 बीघा जमीन घाघरा में समाई

Sat, 30 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
In 24 hours, 15 bighas of land got submerged in Ghaghra.
38 सहबदिया में घाघरा नदी जलस्तर घटने के बाद कर रही कटान। संवाद
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र से उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटते ही तटवर्ती इलाकों में कटान की रफ्तार तेज हो गई है। खासराजा और सहवदिया गांव में कटान इतनी भीषण हो गई कि महज 24 घंटे में लगभग 15 बीघा जमीन नदी में समा गई। सहबदिया गांव के सामने हो रही कटान के कारण नदी तट की सुरक्षा के लिए बनाई गई सवा चार करोड़ की परियोजना भी असरहीन साबित हो रही है। परियोजना का सातवां स्पर भी नदी की तेज धार में कटकर गिरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फिलहाल बाद खंड विभाग द्वारा अस्थायी तौर पर गरीबियन डालकर कटान रोकने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण किसान जोखन सिंह पटेल, गया सिंह पटेल, पुल्लू पटेल, नीतिश, छागुर, हरिलाल, श्रीबल, श्रीराम ने बताया कि लगातार हो रही कटान से उनकी उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। किसान परेशान हैं कि जब करोड़ों की लागत वाली परियोजना कटान रोकने में नाकाम है तो अस्थायी उपाय कितने कारगर होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्री स्पर का निर्माण कराया जा रहा है। यह पानी के थपेड़ों को कम करता है, जिससे कटान घटती है। फिलहाल यही एकमात्र उपाय है जो मौके पर अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed