फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In 1600, Sunil and Naveen won the 800 meters race.

1600 में सुनील व 800 मीटर दौड़ में नवीन ने मारी बाजी

Sun, 28 Mar 2021 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
In 1600, Sunil and Naveen won the 800 meters race.
सगड़ी। क्षेत्र के दान शनिचरा ताड़ी में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों और अन्य जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। 1600 मीटर में सुनील व 800 मीटर दौड़ में नवीन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेनू गोस्वामी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है, शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी युवाओं के प्रतिभा निखार के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए। दौड़ प्रतियोगिता में कुल 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ में सुनील राजभर मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ प्रथम, रविंद्र यादव द्वितीय और आनंद गोड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में नवीन सरोज खरिहानी प्रथम, आनंद गोड बरडीहा द्वितीय और रणविजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैलाश गिरी, पुकार चौरसिया, रामधारी गोड ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी, मेडल और इनाम देकर सम्मानित किया। रवि प्रकाश, राकेश, बबलू, राजेश व अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed