फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Immediate resolution of 196 complaints out of 512 in Mega Bill Solution Camp

Azamgarh News: मेगा बिल समाधान शिविर में 512 में से 196 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

Mon, 21 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Immediate resolution of 196 complaints out of 512 in Mega Bill Solution Camp
देवगांव। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत वितरण खंड तृतीय, लालगंज में आयोजित तीन दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का समापन शनिवार को हो गया। यह शिविर 17 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। तीन दिन के शिविर में कुल 512 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 196 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष 316 आवेदनों की शिकायतों को मौके की रिपोर्ट के आधार पर अगले 7 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

शिविर में बिल संशोधन, बकाया समाधान, नए कनेक्शन, लोड वृद्धि, पैरामीटर सुधार, बिजली चोरी से संबंधित मामले, राजस्व निर्माण, और बिल जमा से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। उपभोक्ताओं को मौके पर ही 1912 पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण, रसीद प्रदान, तथा समस्या निस्तारण की सुविधा दी गई। अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अपने क्षेत्रीय उपखंड कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था लेकिन किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं ले पाए, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। वे 31 जुलाई तक बिल जमा करके ब्याज माफी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 और 22 जुलाई को बढ़ा कैंप
बिलरियागंज/फूलपुर। बिजली बिल को ठीक करने के लिए चल रहे मेगा कैंप का समय बढ़ गया है अब 21 और 22 जुलाई को भी कैंप लगेंगे। इसमें नए संशोधन, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित अन्य शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। शनिवार को देर शाम फूलपुर में लगे मेगा कैंप में 300 मामले दर्ज किए गए 276 मामलों का निस्तारण किया गया। 20 लाख 50 हजार रुपए राजस्व जमा किए गया। एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि फूलपुर ,पवई, माहुल मार्टिनगंज, उपखंड के लिए लगे कैंप में भार वृद्धि, मीटर चेंज, नए संयोजन, विद्या परिवर्तन, आदि के मामले का निस्तारण किया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को दो दिन कैंप की सीमा बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed