फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal slaughter house busted: huge amount of beef recovered, five including two women arrested

अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़: भारी मात्रा में गौ मांस बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

शुक्रवार की देर रात मेंहनगर थाना के विषहम कतरा पुरवा में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने दबिश दिया। जहां से भारी मात्रा में गौ मांस की बरामदगी के साथ ही दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन
Illegal slaughter house busted: huge amount of beef recovered, five including two women arrested
गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में गौकशी का कार्य जारी है। शासन के निर्देशों के बाद भी जनपद पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा सकी है। शुक्रवार की देर रात मेंहनगर थाना के विषहम कतरा पुरवा में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने दबिश दिया। जहां से भारी मात्रा में गौ मांस की बरामदगी के साथ ही दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार भी किया गया है। पहले तो एसओ मेंहनगर ऐसी किसी कवायद से इंकार करते रहे, लेकिन मीडिया व उच्चाधिकारियों के संज्ञान में बात आने पर शनिवार की सुबह बूचड़ाखाना पकड़े जाने व पांच की गिरफ्तारी की बात को स्वीकार किया।

विज्ञापन

Illegal slaughter house busted: huge amount of beef recovered, five including two women arrested
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम गांव के कतरा पुरवा निवासी जुल्फेकार का मकान आबादी से दूर कब्रिस्तान के पास स्थित है। जहां वह काफी दिनों से गौकशी कर रहा था। अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर वह घर को बूचड़खाने में तब्दील कर दिया था। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स विषहम गांव के कतरा पुरवा स्थित जुल्फेकार के घर पर दबिश देने पहुंची तो मौके से भारी मात्रा में गौमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बरामद मांस को जेसीबी से गड्ढा करा कर दफन करा दिया गया। रात में इस बाबत एसओ विनय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। रात में ही एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल से बात करने पर उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया और कहा कि पता कर बताते है। मीडिया व उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद शुक्रवार की सुबह एसओ ने दो महिलाओं समेत पांच को पकड़ने व भारी मात्रा में गौ मांस बरामद होने की पुष्टि किया। सूत्र तो यह भी बताते है कि काफी समय से पकड़े गए लोगों द्वारा गौकसी का कार्य किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कई अन्य लोग मौके से भाग निकलने में भी सफल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed