{"_id":"608ee4af8ebc3ee1c001572d","slug":"ignoring-the-guide-line-at-counting-sites-will-increase-infection-azamgarh-news-vns5877355112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थलों पर गाइड लाइन की अनदेखी बढ़ायेगी संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थलों पर गाइड लाइन की अनदेखी बढ़ायेगी संक्रमण
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। मतगणना शुरू होने के पूर्व ही केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। यह अलग बात है कि मतगणना केंद्रों में सिर्फ प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की ही एंट्री थी, लेकिन इसके बाद भी जितनी भीड़ अंदर थी, उससे कई गुना मतगणना केंद्रों पर थी। इस दौरान लोगों द्वारा कोरोना गाइड लाइन की जम कर धज्जियां भी उड़ायी जा रही थी। सोशल डिस्टेंसिंग जहां कहीं भी देखने को नहीं मिली तो वहीं कई मतगणना केंद्रों के अंदर व बाहर लोग बिना मास्क के भी नजर आ रहे थे।
पंचायत चुनाव के नामांकन से लेकर मतदान तक कोरोना गाइड लाइन की जम कर अनदेखी देखने को मिली। लोग चुनाव को लेकर शासन से जारी कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी करने में जुटे रहे। बिना मास्क लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर चुनाव प्रचार कर रहे थे तो वहीं मतदान वाले दिन भी बूथों पर लोगों का रेला उमड़ा नजर आया। रविवार को मतगणना स्थलों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी देखने को मिली। टेबलों के आसपास प्रत्याशियों के एजेंट एक दूसरे पर जुझे हुए नजर आए। कई एजेंट व प्रत्याशी तो मतगणना स्थल के अंदर बिना मास्क के ही चहलकदमी कर रहे थे।
कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी निश्चित तौर पर भारी पड़ सकती है। मतगणना के बाद कोरोना संक्रमण में तेज बढ़ोत्तरी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी बहुत ही जरूरी है। इसका अनुपालन हर किसी को स्वयं करना होगा तभी कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।