फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you want to tie rakhi to brothers in jail, then deposit it by August 1

जेल में भाइयों को बांधनी है राखी तो 1 अगस्त तक जमा दें जमा

Tue, 28 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
If you want to tie rakhi to brothers in jail, then deposit it by August 1
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तेज फैलाव को देखते हुए जेल प्रशासन इस बार रक्षा बंधन पर बंदियों को सीधे बहनों के हाथ राखियां बधवाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन भाई-बहन के इस पर्व की महत्ता को देखते हुए जेल में बंद भाईयों के कलाईयों पर बहनों की राखियां बधवाने का विशेष इंतजाम किया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जेल में बंद कैदियों के हाथों पर इस बार रक्षाबंधन के दिन बहने सीधे राखी नहीं बांध सकेंगी। ऐसा कोरोना संक्रमण के चलते किया जा रहा है। फिर भी रक्षाबंधन पर्व का अपना अलग महत्व है। जिसे देखते हुए बहनों की राखियां भाईयों की कलाईयों पर सज सके, इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया है। बहनों को अपनी राखियां, अक्षत व रोरी के साथ एक लिफाफे में रख कर उस पर बंदी का नाम व पता के साथ ही अपन नाम पता लिख कर वेटिंग रुम में एक अगस्त की शाम तक जमा कर दे। यहां सभी राखियों के पैकेट को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके पश्चात रक्षाबंधन वाले दिन बहनों के पैकेट उनके जेल में बंद भाईयों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस बार कोई भी बहन अपने हाथों से जेल परिसर में बंदी भाईयों के कलाई पर राखी नहीं बांध सकेगी। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इस बार यह नई व्यवस्था जेल पर लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed