फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you want to contest panchayat elections then pay the dues

लड़ना चाहते हैं पंचायत चुनाव तो करें बकाए का भुगतान

Fri, 19 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
If you want to contest panchayat elections then pay the dues
आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आरक्षण सूची के प्रकाशन को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। लेकिन, अगर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और आप किसी भी प्रकार के कर्जदार हैं तो उसे तत्काल जमा कर अदेयता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। नहीं तो आप चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे लोगों की गांवों में भरमार हो गई है। इसके चलते गांवों में गहमागहमी बढ़ गई है। कई संभावित दावेदार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन, अगर प्रत्याशी सोसायटी, जलकर या अन्य किसी तरह का कर्जदार है तो वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उसे पहले बकाए का भुगतान कर अदेयता प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। अन्यथा नामांकन के दौरान परेशानी हो सकती है। सहकारिता विभाग ऐसे बकाएदारों की सूची रिटर्निंग अफसरों और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध कराएगा। नामांकन के दौरान आरओ और एआरओ इस सूची को देखकर ही नामांकन प्रपत्र प्राप्त करेंगे। वहीं जलकर के बकाएदारों को नामांकन के पूर्व अपने बकाए का भुगतान कर अदेयता प्रमाण पत्र की छाया प्रतिलिपि नामांकन पत्र के साथ लगानी होगी। तभी वह चुनाव लड़ने के योग्य माना जाएगा।
विज्ञापन

...
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद इसमें और तेजी आएगी। पूरे जनपद में एक साथ चुनाव होने से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। संभावना है कि चार हजार कर्मियों को बाहर से बुलाना पड़े। अभी इस पर मंथन चल रहा है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed