फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you use the remaining food properly, many hunger will fill your stomach

बचे भोजन का करें सदुपयोग तो कई भूखों का भरेगा पेट

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
If you use the remaining food properly, many hunger will fill your stomach
मुहम्मदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के के तहत जागरुकता रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय/जहानागंज/सगड़ी/बिंद्रा बाजार। जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के विशिष्ट सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को ग्राम सभा सेठवल स्थित देव स्थान पर छात्राओं ने साफ-सफाई की। ग्रामीणों को स्वयं सेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शुरूआत मां सरस्वती पूजन और हवन से हुआ। ‘भोजन संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनिता राय ने कहा कि देश की बहुत बड़ी आबादी अन्न से दूर है। विकासशील देश में गरीबी के कारण लगभग 30 करोड़ लोग प्रतिदिन भूखे सोते हैं। वहीं अधिकांश घरों से प्रतिदिन भोजन कूड़े के रूप में बाहर फेंक देते हैं। ऐसी स्थिति में यदि हम प्रतिदिन भोजन का सही उपयोग करें तो भोजन के संरक्षण के साथ भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर सकते हैं। डॉ. अजय कुमार गौतम, डॉ. सुनीता सिंह, भरत यादव, गोविंद गिरी, सुषमा राय आदि ने संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका यादव ने किया। कनैला गांव में स्थित शिव शंकर सिंह महाविद्यालय में दौलताबाद के सूर्य मंदिर पर साफ सफाई के साथ महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडेय ने किया। कहा कि देश की महिलाएं-पुरुष से किसी से कम नहीं हैं। ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। चपरासी से लेकर देश के बड़े पद पर बैठी हैं। कैलाश यादव, हरेंद्र यादव, शुभम सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राजनारायण सिह ने की। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी का शिविर प्रावि राजूपट्टी पर हुआ। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार राय रहे और अध्यक्षता डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने की। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवक अपने प्रभारियों के आदेश का पालन करते हैं और बताए गए अच्छी बातें व्यवहार में उतारते हैं तो अच्छे शिवरार्थी बन पाते हैं। रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर रजमो में शिविर का शुभारंभ डीसी यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. अमरनाथ यादव ने उद्देश्य बताए। रविंद्र राम, माया सिंह, राजेश कुमार, अनिल यादव, बरखू चौहान आदि रहे। ग्रामीण महिला महाविद्यालय रानीपुर में शिविर का शुभारंभ प्रबंधक विनोद यादव ने किया। डॉ. निर्मला, मीरा गुप्ता, रविंदर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed