{"_id":"603a901a8ebc3ee91a1739b6","slug":"if-you-return-from-maharashtra-or-kerala-then-please-give-information-azamgarh-news-vns5771891106","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र या केरल से हैं लौटे तो जरूर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र या केरल से हैं लौटे तो जरूर दें सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देश के आधा दर्जन से अधिक प्रांतों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। शासन के अलर्ट पर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय हो गया है और महाराष्ट्रा व केरला से वापस लौटने वालों को सर्विलांस यूनिट अथवा कंट्रोल रूम पर सूचना देने का फरमान जारी कर दिया है। इसके साथ ही रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर भी सर्विलांस की योजना तैयार करने में महकमा जुटा हुआ है।
महाराष्ट्र, केरला, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ ही अब दिल्ली में भी कोरोना का संक्रमण कए बार फिर तेजी से फैलने लगा है। इन राज्यों में अपने जिले के भी काफी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए रहते है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते वे एक बार फिर घर वापसी कर सकते है और उनके माध्यम से कोरोना का संक्रमण एक बार फिर आने जिले को भी इसकी चपेट में ले सकता है। जिसे लेकर प्रदेश सरकार के अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। सीएमओ द्वारा एके मिश्रा ने फिलहाल महाराष्ट्रा व केरला से वापस लौटने वालों से अपील किया है कि वे अपने लौटने की सूचना अवश्य सर्विलांस यूनिट अथवा कोरोना कंट्रोल रूम को दे। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों द्वारा सूचना न देने पर पास पड़ोस के लोगों से भी सूचना देने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि वापस लौटने वालों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि सूचना दे और लौटने पर एक सप्ताह तक सेल्फ क्वारंटीन रहे। लक्षण दिखने पर जांच कराई जाएगी, पॉजिटिव आने पर होम क्वारंटीन अथवा फैसिलिटी आईसोलेशन में उन्हें रखा जाएगा।
जीजीआईसी में स्थापित कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्थापित आईसीसी यूनिट (कोरोना कंट्रोल रूम) पुन: सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर में मोहल्ला निगरानी समिति व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। ताकि महाराष्ट्रा व केरला से आने वालों की सूचना हर हाल महकमे को मिले, ताकि उनकी निगरानी हो सके और जांच करा कर कोरोना संक्रमण के जिले में फैलाव पर रोक लगाई जा सके।