{"_id":"615604fb8ebc3e93ed00773a","slug":"if-there-is-any-leakage-in-the-supply-pipeline-then-fix-it-immediately-dm-azamgarh-news-vns614673245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई की पाइप लाइन में कहीं लीकेज हो तो तत्काल कराएं ठीक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई की पाइप लाइन में कहीं लीकेज हो तो तत्काल कराएं ठीक: डीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सरायमीर क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां कहीं भी पानी इकट्ठा हो गया है, उसको निकालने की व्यवस्था करें। उन्होंने नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पानी सप्लाई की पाइप लाइन को तत्काल चेक किया जाए। उन्होने कहा कि जहॉ भी लीकेज हो, उसे तत्काल ठीक करें, ताकि घरों में हो रहे सप्लाई के पानी में गंदा पानी न मिलने पाए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सप्लाई के पानी में मानक अनुरूप क्लोरीन की मात्रा को बढ़ा दिया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सरायमीर के ईओ को निर्देश दिया कि संबंधित एमओआईसी से संपर्क कर क्लोरीन की टैबलेट प्राप्त कर लें। नगर पंचायत के सभी सभासद एवं एनजीओ व कर्मचारी टीम बनाकर जल जमाव वाले क्षेत्रों में क्लोरीन की टैबलेट वितरित करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही सभी नागरिकों को जागरूक किया जाए कि उबला हुआ पानी ही पीएं। पानी में क्लोरीन की टैबलेट डालकर पानी पिया जाए। पुलिस, राजस्व एवं नगर पंचायत के अधिकारी मिलकर पुराने बंद ड्रेनेज को चेकर कर पुन: ड्रील करें, ताकि परम्परागत तरीके से पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने रेलवे की जमीन में जमा हुए पानी को निकालने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस के अधिकारी रेलवे अथारिटी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने बागेश्वर नगर कालोनी, चांदमारी एवं अन्य जगहों के पास भारी वर्षा के कारण हुए जल-जमाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ एवं खंड विकास अधिकारी पल्हनी को जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सरायमीर, डीपीआरओ लालजी दूबे तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।