फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the wife did not come from the maternal home, the young man died by hanging

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक फंदे से लटककर मौत

Sun, 31 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the wife did not come from the maternal home, the young man died by hanging
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में दो सालों से मकान बनवा कर रह रहे युवक ने शनिवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के पीछे कारण पत्नी का मायके से न आना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के जालंधरी मुहल्ले का मूल निवासी रियाजुद्दीन (45) पुत्र स्व. निजामुद्दीन दो साल पूर्व मुबारकपुर के बनकट बाजार में मकान बनवा कर वहीं परिवार के साथ रहने लगा। 10 दिन पहले उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना अंतर्गत कोलाव गांव चली गई। शनिवार की सुबह रियाजुद्दीन पत्नी को लेकर अपनी ससुराल गया और देर शाम अकेले ही लौट आया। उसके साथ पत्नी व बच्चे नहीं आए। घर पर सिर्फ उसकी मां थी। उसने मां से बिना कुछ कहे अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। रात लगभग नौ बजे मां उसे बुलाने गई तो बेटे को फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुन कर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से वृद्ध मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम स्थल पर मृतक के गांव के लोग ही मौजूद रहे। पत्नी व बच्चे नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed