{"_id":"602976778ebc3ee97e292e2e","slug":"if-someone-donated-blood-many-took-out-peace-march-azamgarh-news-vns5747258160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने किया रक्तदान तो कई ने निकाला शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने किया रक्तदान तो कई ने निकाला शांति मार्च
विज्ञापन
फूलपुर भाजपा कार्यालय पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले की बरसी पर रविवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने अपने- अपने तरीके से पुलवामा के शहीदों को नमन किया। अटेवा संगठन द्वारा अंबेडकर पार्क से रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहे तक शांति मार्च निकाला गया।
त्रिमूर्ति तिराहे पर पहुंचकर शांति मार्च श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संगठन के जिला संयोजक रामरतन यादव और प्रदेशीय मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं पैरा मिलिट्री सैनिकों की पुरानी पेंशन बहाली ही पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सुभाष यादव, पन्नालाल यादव, राकेश कुमार यादव,, महेंद्र राम, दीपक यादव, राकेश राजभर, रविंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। उधर, पुलवामा हमले की बरसी पर उप्र अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे साथियों के साथ ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं। ऐसे में पुलवामा हमले में शहीदों की याद में हमने रक्तदान किया है। आगे भी जब जरूरत होगी तो यह कार्य करेंगे।
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा, नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं ने रैदोपुर में गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके पुलवामा के शहीद जवानों और किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले गांधीजी की प्रतिमा के पास कैंडल मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किसान संगठन के जयप्रकाश नरायन, वेदप्रकाश उपाध्याय, विनोद सिंह, अनिल राय, नागरिक मंच के विजय बहादुर राय, जमुना प्रजापति, श्रद्धानन्द राय, दुर्गा सिंह, रामराज, बद्री नाथ, बृजेश राय, हवलदार यादव, रामदवर राम, पतिराम यादव आदि मौजूद रहे।
शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। फूलपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय और नागा बाबा पोखरा पर पुलवामा में आतंकी हमले की बरसी पर शहीद सीआरपीएफ जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा मंडल कार्यालय पर भानुप्रताप चौहान की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वंदेमातरम, भारत माता की जय के घोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। वक्ताओं ने शहीद जवानों को नमन किया। इस मौके पर भाजपा की मंडल इकाई के अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, अमरनाथ बरनवाल, राजन मौर्य, अमरनाथ यादव, मो. इमरान, राजेश, अमरनाथ, विष्णु, गोविन्द यादव, अजय, राकेश, सुधीर आदि मौजूद थे।