फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If pressure horns are not removed from buses, action will be taken: MP

बसों से नहीं हटा प्रेशर हार्न तो होगी कार्रवाई : सांसद

Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
If pressure horns are not removed from buses, action will be taken: MP
आजमगढ़। रोडवेज चालक अब बसों में प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। रोडवेज बसों से हाई प्रेशर हॉर्न को हटाया जाए। यदि समय रहते प्रेशर हार्न नहीं हटाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें आजमगढ़ लोकसभा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोडवेज परिसर में ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत रोडवेज स्थित परिसर में सफाई अभियान के दौरान मीडिया कर्मियों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में वाहनों की बढ़ रही संख्या के कारण ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इसका वातावरण व मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वाहनों में हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल बंद कर दिया था, लेकिन रोडवेज चालक अपनी मनमानी करते हुए हाई प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब एआरएम को सख्ती करते हुए हाई प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि हम भी रोडवेज के पास एक होटल में रहते हैं। बसों के चालकों द्वारा हाई प्रेशर हाॅर्न बजाया जाता है। इसकी शिकायत हमने भी फोन कर रोडवेज के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed