फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ice cream seller dies after being hit by pickup

Azamgarh News: पिकअप की चपेट में आकर आईसक्रीम विक्रेता की हुई मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ice cream seller dies after being hit by pickup
ठेकमा/बरदह। सरायमोहन रोड पर स्थित मौजा मोड़ पर मंगलवार को दोपहर दो बजे पिकअप की चपेट में आकर आईसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना के महुजा नेवादा गांव निवासी जगधारी गौतम (54) ठेले पर आईसक्रीम बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह भी वह आईसक्रीम ठेला लेकर गया था। अभी वह सरायमोहन रोड पर मौजा मोड़ पर पहुंचा था कि पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में आईसक्रीम विक्रेता जगधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक उसे इलाज के लिए लेकर पीएचसी ठेकमा पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल पहुंचे ही तोड़ा दम
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ के पास मंगलवार को दिन में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधारी क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सोनू यादव (28) का मऊ जिले के चिरैयाकोट में भी मकान था। जहां उसे नेवासा मिला हुआ था। मंगलवार को वह बाइक से चिरैयाकोट स्थित घर पर जा रहा था। अभी वह इटौरा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयाें में दूसरे नंबर पर था और उसकी दो बहन हैं। परिजनों के अनुसार वह रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता था चार माह पूर्व दादी की मौत होने पर वह घर आया था और तब से वह घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed