फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ICDS 220 and Department of Education to set up 400 nutrition parks in Azamgarh

आजमगढ़ में आईसीडीएस 220 और शिक्षा विभाग लगाएगा 400 पोषण वाटिका

Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
ICDS 220 and Department of Education to set up 400 nutrition parks in Azamgarh
कलेक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्ची का बजन कराते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। डीएम ने तीन बच्चों का वजन कराया तो सामान्य श्रेणी में पाए गए। कहा कि राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। बच्चे देश के भविष्य हैं और बच्चों को कुपोषण मुक्त करना है। एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण एवं प्रबंधन तथा पोषण वाटिकाओं की स्थापना और उसका विकास करना है।
विज्ञापन

सीडीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कराएं। साथ नमें कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करें। चिन्हांकन के बाद उनको पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। आईसीडीएस विभाग को 220 और शिक्षा विभाग को 400 पोषण वाटिका बनाए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। 220 पोषण वाटिकाओं को बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 400 पोषण वाटिका बनाए जाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जाना है। पोषण वाटिका जिला पंचायती राज, मनरेगा, शिक्षा विभाग एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से बनाया जाएगा। उद्यान विभाग की ओर से पोषण वाटिका के लिए बीज व पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पोषण वाटिका में सब्जियों के साथ-साथ सहजन का भी पौधा लगाया जाएगा। डीपीआरओ को शौचालयों के पास सहजन का पौधा लगवाने को कहा गया। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि थे।
विज्ञापन

प्रवासियों को रोजगार दिलाने और सेवामित्र पोर्टल पर अंकित कराने के निर्देश
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की जिला स्तरीय समिति बैठक हुई। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उसका सेवामित्र पोर्टल पर अंकन किए जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, श्रम, समाज कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा को निर्देश दिए कि ई-प्रयास पोर्टल पर जो प्रवासी श्रमिकों का डाटा फीड है, उनको आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध लागिन आईडी से रोजगार उपलब्ध कराएं। सेवामित्र पोर्टल पर अंकन कराएं। सहायक रोजगार सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी मानीटरिंग करें। आईटीआई, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आनलाइन रोजगार मेला लगाये जाने के निर्देश दिए। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एलडीएम यूबीआई शंकन चन्द सामन्त, प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी तनुजा यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed