{"_id":"696d4292c012ed5d7b09abec","slug":"ibrahimpurs-team-won-the-final-match-azamgarh-news-c-191-1-gyn1001-137840-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इब्राहिमपुर की टीम ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इब्राहिमपुर की टीम ने जीता फाइनल मैच
जंगीगंज/गोपीगंज। डीघ ब्लाॅक के बीसा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को फाइनल मैच इनारगांव और इब्राहिमपुर के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए इब्राहिमपुर ने फाइनल मैच अपने नाम किया। इनारगांव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इब्राहिमपुर की टीम ने पहली पारी में निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 83 रन बनाया। जवाब में उतरी इनारगांव की टीम मात्र 62 रन ही बना सकी। पहली पारी में इब्राहिमपुर की टीम 20 रन की लीड ले लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इब्राहिमपुर की टीम ने 138 रन बनाया। इनारगांव की टीम 58 रन पर ऑल आउट हो गई। इब्राहिमपुर की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गोपीगंज के सरई पठखानी गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल का शुभारंभ सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उत्साहवर्धन किया। कहा कि हार जीत खेल का अंग है। इससे निराश नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में सरई पठखानी व भिखारीपुर तथा दूसरा मैच सारीपुर व जगापुर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा l इस मौके पर सनी पाठक, नीरज पाठक, अमित तिवारी, अभय, लाला पाठक, दीपक तिवारी, लल्लू पाठक, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।