फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I will not be able to live without you my dead body will be found in the well

Azamgarh : आपके बिना नहीं रह पाउंगी, कुएं में मिलेगी मेरी लाश, प्रेमी को भेजा मैसेज, जानिए पूरा मामला

Fri, 29 Nov 2024 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 29 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

मेहनाजपुर के नोनीपुर गांव में युवती का शव कुंए से मिला और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की पीछे प्रेम प्रसंग है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
I will not be able to live without you my dead body will be found in the well
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर गांव स्थित एक कुएं से शुक्रवार को एक युवती का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने कुएं में कूदकर खुदखुशी की है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर गांव निवासी कमलेश राम की 21 वर्षीय पुत्री रुपाली का चंदौली गांव निवासी एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त युवक ने युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। यह बात युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी।

विज्ञापन


उसने अपने मोबाइल से अपने प्रेमी को मैसेज लिखा कि आपके बिना मैं जिंदा नहीं रह सकती। मेरी लाश घर के पास कुएं में मिलेगी। इसके बाद युवती घर से गायब हो गई। पूरी रात परिवार के लोग उसे ढूंढ़ते रहे। जब वह नहीं मिली तो सुबह युवती के पिता ने मेहनाजपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उसका मोबाइल चेक किया। मैसेज पढ़ने के बाद वह भागकर कुएं के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 29 नवंबर को नोनीपुर गांव निवासी कमलेश ने अपनी पुत्री के गुमशुदगी की तहरीर थी। इस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। सुबह उसका शव कुएं से बरामद हुआ है। देखने से यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed