फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I am a member of the State Women Commission so it is not that I do not know how to cook improve the system

Azamgarh : राज्य महिला आयोग की सदस्य हूं तो ऐसा नहीं है कि मुझे नहीं आता खाना बनाना, व्यवस्था सुधारो

Tue, 24 Dec 2024 09:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका ने आजमगढ़ दौरे के दौरान मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया और समस्या जानी। इन्होंने अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को देखा तो नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
I am a member of the State Women Commission so it is not that I do not know how to cook improve the system
जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिखाओ मत, राज्य महिला आयोग की सदस्य हूं तो ऐसा नहीं है कि मुझे नहीं आता खाना बनाना सिखाओगे अब तुम मुझको, यही खाना मरीजों को खिलाकर बीमार कर दोगे। सुनो ये रोटी की कंडीशन सुधार लो ये कंडीशन में अगर मरीज खाएगा रोटी तो और मरीज बन जाएगा'' उक्त फटकार राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के रसोइयां को लगाई। वह मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली जिसे सुधारने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य मंगलवार को जनपद भ्रमण पर रहीं। वह अधिकारियों के संग जिला मंडलीय चिकित्सालय में पहुंची। वह मरीजों से मिली और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई से लगायत मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी कमियां मिली। साथ ही ठंड से बचने के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी वह असंतुष्ट दिखी। कारण कि मरीजों को जो कंबल दिए गए थे वह गुणवत्ताहीन थे। उन्होंने संबंधित को साफ-सफाई बेहतर करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके बाद वह भोजनालय में पहुंची जहां मरीजों के लिए बनाया गया खाना रखा गया था।
विज्ञापन




उन्होंने एक-एक कर सभी खाने को चेक किया। इस दौरान उन्हें जली हुई दाल व कच्ची रोटी देखने को मिली। इसे लेकर उन्होंने रसोइयां को जमकर फटकार लगाई। साथ ही खाने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित को सख्त निर्देश दिए। कहा कि भोजन गुणवत्ताहीन मिल रहा है, इसे खान से मरीजों ठीक होने के बजाय और बीमार पड़ जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस में जनसुनवाई कर महिलाओं की फरियाद सुनी और अधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed