फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband stabs wife to death after argument, arrested

Azamgarh News: पत्नी से विवाद होने पर पति ने चाकू से गोदकर की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Husband stabs wife to death after argument, arrested
तरवां में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़।
मेंहनगर/पल्हना। तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी मठिया गांव में शुक्रवार की रात घरेलू विवाद में पति सुनील ने अपनी पत्नी सुनीता (38) की लात-घूसों से पिटाई और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तरवां थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी त्रिवेणी यादव ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी बहन सुनीता (38) की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व महुवारी मठिया निवासी सुनील यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील उनकी बहन को आए दिन मारता-पीटता था। इससे सुनीता अक्सर मायके रोशनपुर में रहती थी। करीब एक वर्ष पहले पंचायत के सुलहनामे के बाद वह फिर से पति के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

बताया कि सुनीता अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू-पोंछा का काम करती थी, जो पति और उसके परिवार को पसंद नहीं था। शुक्रवार देर रात विवाद बढ़ा तो पति सुनील बेकाबू हो गया और पहले पत्नी को लात-घूसों से पीटा। जब वह जमीन पर गिर पड़ी तो उसने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद फोरेंसिक टीम, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और सीओ लालगंज भूपेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के भाई त्रिवेणी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति सुनील यादव को कम्हरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि कहासुनी के दौरान आए गुस्से में उसने पत्नी को लात-घूंसों से मारा और सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद किया है।
पति से अलग छोटे बेटे के साथ रहती थी सुनीता

पल्हना। ग्रामीण ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। इसी कारण से सुनीता अपने छोटे बेटे के साथ घर में ही अलग रहती थी। वहीं, पति अपने दो बच्चों के साथ अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में रहता था। सुनीता स्कूल में काम कर अपना जीवन यापन करती थी। इसके बाद भी पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी छोटा सा विवाद हुआ और बड़ा बन गया। संवाद

गांव में कई बार हो चुकी पंचायत

ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। मायके वाले भी इन दोनों के विवाद से परेशान थे। सुनीता तो मायके चली गई लेकिन बाद में वह ससुराल आई। इसके पहले गांव में पंचायत हुई दोनों के बीच समझौता हुआ कि अब झगड़ा नहीं होगा। इसके बाद भी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में तकरार होती थी। कुछ माह पूर्व ही विवाद को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। मामला ठीक हो गया था। न जाने शुक्रवार को किस बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए।

पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बाकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed