{"_id":"6407150cf9c78e7907053fb5","slug":"husband-killed-his-wife-and-buried-her-body-sister-gave-tahrir-accused-in-custody-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh crime: पति ने पत्नी की हत्या कर दफन कर दिया शव, बहन ने दी तहरीर, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh crime: पति ने पत्नी की हत्या कर दफन कर दिया शव, बहन ने दी तहरीर, हिरासत में आरोपी
Tue, 07 Mar 2023 04:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:33 PM IST
सार
नगर पंचायत माहुल के वार्ड संख्या एक निवासी जरीना बानो पुत्री वजीर अहमद ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी कि उसकी छोटी बहन शाहिना बानो (25) की शादी माहुल के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ कुरैशी के साथ हुई थी। दो दिन पूर्व आसिफ ने उसकी बहन शाहिना पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला दिया। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने शव को दफन भी कर दिया।
विज्ञापन
शाहिना बानो (फाईल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की तीन मार्च को उसके पति ने ही हत्या कर दी और शव को दफन कर दिया। मृतका की बहन ने इस बाबत थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत माहुल के वार्ड संख्या एक निवासी जरीना बानो पुत्री वजीर अहमद ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी कि उसकी छोटी बहन शाहिना बानो (25) की शादी माहुल के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ कुरैशी के साथ हुई थी। दो दिन पूर्व आसिफ ने उसकी बहन शाहिना पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने शव को दफन भी कर दिया। रविवार को उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह बहन के घर गई। जहां घर पर ताला बंद मिला। जिस पर जरीना ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बहनोई पर ही बहन को जला कर मार डालने व शव दफन कर देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। जरीना ने दफन शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
घटना की तहरीर मिली है। मृतका के भाई को जानकारी के लिए बुलाया गया है। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।- योगेंद्र बहादुर सिंह, एचएचओ, अहरौला।