फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband hangs his life when a dispute with husband, body found hanging on tree

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान, पेड़ पर लटकता मिला शव

Tue, 01 Dec 2020 02:01 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 01 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Husband hangs his life when a dispute with husband, body found hanging on tree
demo pic

आजमगढ़ जिले के सिकंदरपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति से विवाद के बाद पेड़ से साड़ी के सहारे फंदा लगा कर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

सिकंदरपुर गांव निवासी बबलू निषाद रोजी-रोटी के लिए दिल्ली रहता था। घर पर पत्नी 38 वर्षीया सीता तीन बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। इन दिनों बबलू भी घर आया हुआ है। सोमवार को पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ। इसके बाद सीता घर से कहीं चली गई। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। 

विज्ञापन

रात लगभग नौ बजे वह घर आई और बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में चली गई। रात में वह फिर किसी वक्त निकली और मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित शीशम के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे पर झूल गई।

सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए उधर गए तो शव पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed