फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband give triple talaq his wife by phone call from saudi arab in azamgarh

आजमगढ़: सऊदी से फोन के जरिए दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि उसका पति सऊदी में रहता है और वह अपनी ससुराल में रहती है। उसके ससुराल वाले उससे पीटते थे और दहेज की मांग करते थे। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Husband give triple talaq his wife by phone call from saudi arab in azamgarh
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी नूरअफसा पुत्री स्वर्गीय अलीअहमद ने सोमवार को निजामाबाद थाने में तहरीर देकर तीन तलाक का और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, नूरअफसा पुत्री स्वर्गीय अली अहमद निवासी मुकुंदपुर थाना निजामाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी  जुलाई 2017 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव के कफील पुत्र अमीर से हुई थी।

विज्ञापन


उसका अल्फाज(3) नाम का एक पुत्र भी है लेकिन लगभग एक साल से वह लगातार परिवार वालों का दंश झेल रही थी। आरोप है कि परिवार के लोग दहेज की बार-बार मांग कर रहे थे और तरह-तरह के ताने कस रहे थे। इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। अभी हाल में इसकी सारी जानकारी उसने सऊदी अरब में रह रहे अपने पति को दी।
विज्ञापन


पति भी उसको गाली देने लगा और तीन तलाक की बात करने लगा। लगातार फोन से धमकी देने पर वह परेशान होने लगी। आरोप है कि एक दिन घर वालों ने उसे मारा-पीटा और दहेज की मांग की। जब उसने यह जानकारी सऊदी अरब में रहे अपने पति को दी तो पत्नी को गाली देते हुए तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नूर अफसा ने प्रार्थना पत्र लेकर निजामाबाद थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने अपने पति के साथ परिवार के कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। नूर अफसा ने बताया कि उसके पास पति की रिकॉर्डिंग भी है, जहां उसने तीन तलाक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed