फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband gave triple talaq when he did not get Rs 1 lakh in dowry

Azamgarh News: दहेज में नही मिला एक लाख तो पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 11 Feb 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq when he did not get Rs 1 lakh in dowry
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज में एक लाख की मांग न पूरी होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं विवाहिता के बेटे को तो ससुराल वाले जबरन अपने पास रख लिए और बेटी को उसके साथ घर से बाहर कर दिए। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा पंजीकृत हुआ। मुबारकपुर के इस्लामपुरा मुहल्ला निवासिनी हुस्ना अंजुम का विवाह लगभग 12 साल पूर्व मुहल्ला पूरा खिजीर निवासी अशरफ राजा के साथ हुई थी। उससे दहेज में 10 लाख रुपये मायके से मांग कर लाने को कहा जाने लगा। नहीं देने पर एक जनवरी 2024 की रात घर से निकाल दिया। थाने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी के निर्देश पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़िता हुस्ना अंजुम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पति अशरफ रजा, ससुर समसुद्दीन, सास सोगरा, जेठ नौशाद रजा, जावेद, उम्मे हबीबा, उम्मे पज्जल, तरन्नुम व अफसाना को नामजद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed