फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   husband dead body all night Love marriage happened year ago wife took horrifying step in azamgarh

UP : लाश को लेकर रात भर बैठा रहा पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी ने उठाया खाैफनाक कदम; जानें मामला

Fri, 29 Nov 2024 04:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

Azamgarh News : विवाहिता की माैत की खबर मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति ने ही पुलिस को बुलाया था। उसने बताया कि वह रात भर अपने पत्नी की लाश लेकर कमरे में बैठा रहा।

विज्ञापन
husband dead body all night Love marriage happened year ago wife took horrifying step in azamgarh
विवाहिता की माैत के बाद माैके पर माैजूूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मुहल्ले में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर बीती देर रात लगभग 11 बजे किराए के मकान आत्महत्या कर ली। पति पूरी रात शव को लेकर बैठा रहा, सुबह पुलिस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




महराजगंज थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासिनी सीमा राजभर (22) पुत्री मिठाई ने एक साल पूर्व अजय राजभर से लव मैरिज की थी। इसके बाद वह शहर में किराए का मकान लेकर उसके साथ रहने लगी। लगभग 15 दिन पूर्व उसने नगर के आराजीबाग मुहल्ले में किराए पर कमरा लिया था और वह अपने पति अजय के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


अजय गाड़ी चलाने का काम करता था। वैसे तो अजय प्रतिदिन देर से घर पहुंचता था, लेकिन बीती रात वह जल्दी घर पहुंच गया। देर रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा ने फांसी लगा ली। पति अजय ने उसके शव को उतारा और पूरी रात शव के पास बैठा रहा। शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा और नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीमा के पति अजय को लेकर कोतवाली आई। जहां उससे पूछताछ कर रही है।

Trending Videos

बोले अधिकारी
आराजीबाग मुहल्ले में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर गए थे। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। उसके पिता से तहरीर ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed