फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband and wife absconding in dowry murder case arrested

Azamgarh News: दहेज हत्या के मामले में फरार पति-पत्नी गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife absconding in dowry murder case arrested
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे पति-पत्नी को को अतरौलिया बस स्टैंड से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त राजेश जयसवाल व उसकी पत्नी मालती अतरौलिया थाना क्षेत्र के सदर बाजार कस्बा के निवासी हैं।
विज्ञापन


मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा कोपागंज निवासी विक्रांत जयसवाल ने 17 मई 2024 को थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी बहन ट्विंकल की शादी 22 जनवरी 2024 को अतरौलिया थाना क्षेत्र के बाजार कस्बा निवासी आकाश जयसवाल के साथ हुई थी। दहेज कम मिलने की बात को लेकर उसकी बहन ट्विंकल को दहेज के लिए प्रताणित किया जा रहा था। 16 मई को उसकी बहन को दहेज को लेकर उसके पति आकाश जयसवाल, सास मालती देवी व ससुर राजेश जयसवाल द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने उक्त मामले में राजेश जयसवाल व उसकी पत्नी मालती जयसवाल को अतरौलिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed