{"_id":"5da4b4328ebc3e014b5fb246","slug":"husband-and-his-friends-accused-of-gangrape-azamgarh-news-vns4890592128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने में सोमवार को आखिरकार एसपी की फटकार के बाद पुलिस को गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करनी ही पड़ी। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति और चार अज्ञात दोस्तों के विरुद्ध अपहरण, गैंगरेप और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दी। आरोपियों की तलाश की जा रही।
केस दर्ज कराने वाली युवती गोरखपुर जिले के कौड़ीराम थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मुताबिक रौनापार थाने के सोनबुजुर्ग गांव निवासी हमीद पुत्र हम्माद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। हमीद उससे शादी करने का वादा किया था। इसके लिए दोनों परिवार के लोग राजी होकर सगाई करने के साथ ही धर्म के मुताबिक शादी हुई थी। पीड़िता के मुताबिक 30 अगस्त को हमीद ने फोन कर उसे मिलने के लिए रौनापार थाने के चांदपट्टी बाजार बुलाया और साथ लेकर एक सुनसान स्थान पर चला गया। वहां पहले से ही हमीद के चार अन्य साथी मौजूद थे। वे सभी युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक दरिंदे उसे दो दिनों तक अपने कब्जे में रखने के बाद छोड़े। घटना के बाद से ही पीड़िता केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही थी, पुलिस केस दर्ज करने की बजाय उसे टरका रही थी। सोमवार को पीड़िता इस मामले में एसपी से मिली। एसपी के निर्देश पर रौनापार थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दी। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसओ रौनापार कृष्णानंद प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।