फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundreds of bighas of crops submerged due to minor overflow

आजमगढ़: माइनर ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Fri, 17 Feb 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of crops submerged due to minor overflow
विकास खंड पवई के शाहमर्दानपुर माइनर में बृहस्पतिवार की रात एक बार फिर पानी ओवरफ्लो गया। शुक्रवार की सुबह जब किसानों ने देखा तो उनकी सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। ओवरफ्लो होने का कारण माइनर की सफाई न होना बताया जा रहा है। इसके कारण पानी सही से आगे नहीं बढ़ पाया। फसल डूबने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शारदा सहायक खंड 32 की माइनर से किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। बृहस्पतिवार की रात पानी अधिक आने से माइनर ओवरफ्लो गई। इससे शाहमर्दानपुर में कई बीघा फसल डूब गई। इसमें किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके पहले भी ऐसे ही माइनर ओवरफ्लो हुई थी और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हुई थी। अब दोबारा माइनर ओवरफ्लो हो गई, और जो बचीखुची फसल थी वह भी डूब गई। किसानों ने बताया कि बीच में माइनर की सफाई के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी तो एक दिन जेसीबी आई लेकिन खानापूर्ति कर चली गई।
विज्ञापन

माइनर साफ न होने से पानी ओवरफ्लो हो गया और रात भर किसानों के खेतों में पानी जाता रहा। सुबह किसान देखे तो उनके खेतों में पानी भर गया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों के घरों में भी माइनर का पानी घुस गया है। इसका मुख्य कारण नहर की सफाई न होना माना जा रहा है। किसान समारू, शैलेंद्र, राममूरत, रामनयन, शिवमूरत, रामभरत, विश्वनाथ आदि की कई एकड़ गेहूं, सरसों की फसल बर्बाद हो गई। विभागीय लापरवाही को लेकर किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed