फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundreds of bighas of crop submerged due to breach of of canal in azamgarh

Azamgarh: नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों के सामने काफी दुश्वारी

Sun, 15 Jan 2023 04:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 04:20 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के शाहखजुरा गांव से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर का तटबंध शनिवार रात करीब एक बजे टूट गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसलों के नुकसान का मामला किसानों को दुश्वारी दे रहा है।

विज्ञापन
Hundreds of bighas of crop submerged due to breach of of canal in azamgarh
एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के शाहखजुरा गांव से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर का तटबंध शनिवार रात करीब एक बजे टूट गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। समय रहते सिंचाई  विभाग ने तटबंध को ठीक कर दिया जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।  हालांकि फसलों के नुकसान का मामला किसानों को दुश्वारी दे रहा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में नहरों का मकड़जाल फैला हुआ है। हर तरफ किसानों को अपने फसल की सिंचाई के लिए नहर की सुविधा दी गई है। वर्तमान समय में फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। पानी का बहाव भी काफी तेज है। शनिवार देर रात विकास खंड रानी की सराय क्षेत्र के शाहखजुरा गांव से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर का तटबंध टूट गया।
विज्ञापन


जिससे पानी तेज गति से सैकड़ों बीघा खेतों में फैलता गया। सुबह जब किसानों की नींद खुली तो खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई व कर्मचारियों ने श्रमिकों के माध्यम से नहर के तटबंध को ठीक कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शाहखजुरा गांव के पास नहर का तटबंध देर रात टूट गया था। उसे ठीक भी करा दिया गया है। खेतों में पानी अधिक है। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकल जाए तो पता चलेगा कि कितने बीघा फसल प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed