फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundred years old tradition broken, Rathyatra fair did not start

सैकड़ों बरस पुरानी परंपरा टूटी, नहीं लगा रथयात्रा मेला

Wed, 24 Jun 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hundred years old tradition broken, Rathyatra fair did not start
सगड़ी। कोरोना महामारी के चलते सगड़ी के कठैचा कुटी पर हर साल लगने वाला रथयात्रा मेला इस बार नहीं लगा। सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा टूट गई। साथ ही झांकी भी नहीं निकाली गई। इसके चलते श्रद्धालुओं में मायूसी है।
विज्ञापन

कठैचा कुटी पर हर साल रथयात्रा का मेला लगता है। दूरदराज से दुकानदार अपनी दुकान लेकर आते थे। रथयात्रा का मेला देखने श्रद्धालु भी आते थे। मेले में भगवान श्रीराम, बलराम की आकर्षक झांकी निकाली जाती थी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल मेला नहीं लगा। मंगलवार को रथयात्रा का मेला लगना था। कुछ दुकानदार अपनी दुकान लेकर मेला स्थल पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। बच्चों और महिलाओं को मेले का इंतजार रहता था। सुभाष मिश्र, नीरज मिश्र, संदीप मिश्र, विवेकानंद मिश्र, सचितानंद, दिनेश मिश्र ने बताया कि मेला न लगने हम मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed