फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hospitals were overwhelmed with patients after the festivals

Azamgarh News: त्योहारों के बाद अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hospitals were overwhelmed with patients after the festivals
11 मंडलीय अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
बलरामपुर। दीपावली पर मिठाइयों और पकवानों का भरपूर आनंद लेने का असर अब अस्पतालों में दिखने लगा है। त्योहार के बाद अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार, अधिक मिठाई और देर रात तक जागने से लोगों को समस्या हुई है। इसके कारण शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

मंडलीय जिला चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में रोजाना 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से 60 मरीज शुगर लेवल बढ़ने के हैं। वहीं 15 से 20 मरीज शरीर में दर्द और कमजोरी के पहुंच रहे हैं। त्योहारों के बाद अचानक शुगर बढ़ने या घटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने कहा कि मधुमेह के मरीजों को खानपान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। शुगर बढ़ने पर भारी भोजन, मिठाई और तली-भुनी चीजों से बचें, जबकि शुगर कम होने पर तुरंत ग्लूकोज या मीठा पानी लें। रोजाना एक ही समय पर दवा लें और नियमित रूप से शुगर की जांच कराते रहें। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मौसम और खानपान के बदलाव के साथ शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रखें और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखे ध्यान
- त्योहार के बाद लोग परहेज और हल्का भोजन करें।
- मीठे से परहेज रखें और नियमित व्यायाम शुरू करें।

- नियमित जांच और दवा में लापरवाही न बरतें।
त्योहार और बदलते मौसम में खानपान, नींद और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है। यदि शुगर, एलर्जी या जलन जैसी समस्या हो तो स्वयं इलाज न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से परामर्श लें। - डाॅ. आरके कुशवाहा, विरिष्ठ फिजिशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed