{"_id":"57d450ec4f1c1bb461318064","slug":"hope-put-the-jam-on-the-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ने सीएचसी पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ने सीएचसी पर लगाया जाम
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के विरोध में शनिवार को आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कृमि दिवस का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सीएचसी लालगंज पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सीएचसी गेट को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज कुमार और एसडीएम लालगंज अध्योध्या प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर जाम को समाप्त किया।
बता दें कि वर्ष 23 अगस्त 2006 से प्रदेश सरकार द्वारा आशा कर्मियों व संगिनी कार्यकत्रियों की नियुक्ति तो कर दी लेकिन तब से आज तक उन्हें केवल प्रोत्साहन राशि के रूप में केवल 500 रूपये ही मिल रहा है। आशा कर्मियों को मलाल है कि हम लोगों से सरकार बंधुआ मजदूर की तरह काम तो करवाती है। लेकिन मनरेगा के मजदूरों से भी कम हमको प्रोत्साहन राशि मिलती है।
उनकी मांग थी कि हमलोगों को 10 से 18 हजार तक वेतन दिया जाए अन्यथा हम लोग अपनी मांग पूरी होने तक टीकाकरण, नसवंदी, डिलीवरी, पोलियो आदि कार्यों का बहिष्कार करके अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सीमा सिंह, अलका तिवारी, प्रीति सिंह, ममता सिंह, माधुरी राय, रेनू यादव, सुभावती सिंह, नीरज, उषा, ममता सिंह, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित थे