फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hope on the lockout in the toilet

टॉयलेट में तालबंदी पर मुखर हुई आशा बहुआएं

Mon, 21 Oct 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hope on the lockout in the toilet
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के लिए बने टॉयलेट में ताला बंद रहने पर आशा बहुएं आक्रोशित हो उठीं। सोमवार को आशा बहुओं ने ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन की इस कवायद पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आशाओं के विरोध प्रदर्शन में अस्पताल पर आई महिला मरीज व तीमारदार भी शामिल रही।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में महिलाओं व पुरुषों के लिए बने टायलेट में ताला बंद रहता है। अस्पताल आने वाली महिला मरीजों, तीमारदारों के साथ ही आशा बहुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। टॉयलेट में ताला बंद होने पर सोमवार को आशा बहुएं भड़क उठीं और महिला मरीजों व तीमारदारों के साथ लेकर अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा संघ की अध्यक्ष बृजबाला सिंह का कहना है कि अस्पताल प्रशासन जानबूझ कर टॉयलेट में ताला बंद कर रखा है। अस्पताल पर इलाज के लिए आए पखनपुर निवासी नरेंद्र, जनार्दन, इंद्रावती, रेखा, संगीता आदि का कहना है कि पूरे अस्पताल परिसर में दुर्व्यवस्था का अंबार लगा हुआ है। शौचालय में ताला बंद है तो वहीं कक्षों में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। लाइट न होने की स्थिति में डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में दवा लिखते है। इस बाबत पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि कुछ समस्या है जिसे जल्द ही दूर करा दिया जायेगा। शौचालय में बंद ताले को भी खुलवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed