{"_id":"4a5e1d492443e2e77c234f0e9c128d05","slug":"home-guards-performed-at-dm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने डीएम आफिस पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने डीएम आफिस पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्डों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभाग के अधिकारियों पर नवीनीकरण के नाम पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक ने कहा कि विभाग के वैतनिक अधिकारियों द्वारा साजिश के तहत नवीनीकरण का खेल खेला जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा होमगार्ड जवानों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। ऐसे में सरकार से हमारी मांग है कि नवीनीकरण की कुप्रथा को रोकते हुए इसे समाप्त किया जाए। ताकि हम गरीब जवानों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ सके और वैतनिक अधिकारियों के शोषण से होमगार्ड जवानों को मुक्ति मिल सके। इस मौके पर पुनीता राय, अनिल कुमार चौबे, कविता उपाध्याय, पूनम उपाध्याय, सविता यादव, रामचंदर यादव, दिनेश ब्रह्मचारी, अशोक कुमार, रोशन, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।