{"_id":"69d6a41eafcd10068108bf45","slug":"hoardings-are-being-put-up-through-agencies-in-a-planned-manner-sp-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148288-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाबद्ध तरीके से एजेंसियों के माध्यम से लगाए जा रहे होर्डिंग : सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाबद्ध तरीके से एजेंसियों के माध्यम से लगाए जा रहे होर्डिंग : सपा
विज्ञापन
एसपी कार्यालय से बाहर आता सपा का प्रतिनिधिमंडल। श्रोत-वीडियो ग्रैब
- फोटो : 1
आजमगढ़। जिले में लगाए गए होर्डिंग को लेकर विरोध जताते हुए सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और विधायक बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। कहा कि इस तरह की गतिविधियों से माहौल बिगड़ सकता है और भविष्य में बड़े विवाद या झगड़े की आशंका है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानून हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन यदि हालात ऐसे ही रहे तो स्थिति गंभीर हो सकती है। सत्ताधारी दल पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से एजेंसियों के माध्यम से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा।
आरोप लगाया कि थानों पर तैनात एसएचओ, एसओ और अन्य अधिकारी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, कई मामलों में निर्दोष लोगों को गलत मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी को अवगत कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को पुराने रिकॉर्ड के आधार पर बार-बार गोवंश से जुड़े मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है, जबकि वे अब सामान्य जीवन जी रहे हैं।
मांग की गई कि किसी भी घटना में निष्पक्ष जांच हो और निर्दोषों को न फंसाया जाए। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कई थानों पर गरीब लोगों की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। वहीं राजनीतिक दबाव में चुनिंदा मामलों में ही कार्रवाई की जा रही है। एक मामले का जिक्र करते हुए कहा गया कि शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक के जांच के आदेश दिए गए। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि एनकाउंटर और कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है। इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अधिक निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।