फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   history sheet Open of 23 criminals in azamgarh sp anurag arya instructions

Azamgarh: 23 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, एसपी के निर्देश पर शुरू हुई शातिरों के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 13 Mar 2023 02:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 02:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में कार्रवाई की जा रही है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

विज्ञापन
history sheet Open  of 23 criminals in azamgarh sp anurag arya instructions
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में शातिर अपराधियों पर नकेल कसने की एक बार फिर कवायद पुलिस महकमे ने की है। हत्या, लूट, शराब तस्करी व गौकशी में शामिल 23 शातिर अपराधियों की एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। विशेष अभियान के तहत पिछले कुछ माह में अब तक जिले में 362 से ज्यादा अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनाजपुर थाने में हत्या के मामले में शिव शंकर सिंह उर्फ घूरे सिंह व बब्बू सिंह उर्फ विजय सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं इसी थाने में चोरी के मामले में शिव जी उर्फ चर्चीनाथ की हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन


इसी क्रम में महराजगंज थाने में हत्या के मामले में अखिलेश यादव, सरायमीर थाने में बलवा के मामले में परवेज अहमद, शहर कोतवाली में हत्या के मामले में अब्दुल मन्नान व रिंकू जकारिया, बिलरियागंज थाने में लूट के मामले में नवीन राय, जीयनपुर कोतवाली में हत्या के मामले में रामजीत यादव, बृजेश यादव, चोरी के मामले में रवि यादव, अरशद, गौवध में मो. अकील की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रौनापार थाने में लूट के मामले में अरविंद यादव, बिलरियागंज थाने में आबकारी के मामले में जुलकरन नैन उफ बलिस्टर, हत्या के मामले में दानिश, दीदारगंज थाने में हत्या के मामले में दीपक राजभर, सरायमीर में गौवध में मो. मशरूफ व आमिर की हिस्ट्रीशीट खुली है।

कंधरापुर में हत्या के मामले में सर्वेश राय, जहानागंज में हत्या के मामले में रामानंद यादव, हत्या के प्रयास मामले में लखंदर उर्फ रामप्रकाश, गंभीरपुर में हत्या के प्रयास में अजीत राय की हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी ने बताया कि इन शातिर अपराधियों के क्रिया कलापों की निगरानी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed