फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu Yuva Vahini activists celebrate the Vande Mataram Diwas

हियुवा ने मनाया वंदे मातरम दिवस

Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini activists celebrate the Vande Mataram Diwas
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासभा और हिंदू युवा वाहिनी द्वारा सोमवार को मेहता पार्क में वंदे मातरम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को वंदे मातरम दिवस के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री अरूण सिंह साधू ने कहा कि वंदे मातरम गीत प्रसिद्ध उपन्यासकार बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित आनंद मठ से लिया गया है। यह गीत हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम का मूल प्राण बना। जिसे गाते हुए हजारों नौजवानों ने फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया। यह कोई साधारण गीत नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का प्राण है। यह गीत हममें राष्ट्रीयता का भाव संचारित करता है। जिला प्रभारी विष्णुकांत चौबे ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वाले भारत माता का विरोध करते हैैं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अशफाक उल्ला खां जैसे लोगों ने इस गीत को स्वतंत्रता का मूल मंत्र माना था। जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम भारत माता के सम्मान में गाया जाने वाला एक ऐसा गीत है जो भारत के अतीत की मर्यादा वाली एक विशेष शक्ति देता है। इस गीत से समाज को समृद्धि, ज्ञान, साहस और भारत का चरित्र परिलक्षित होता है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, जगदंबा बाबा, प्रमोद सिंह, विनोद सोनकर, दिनेश चौहान, दिनेश कुमार, ज्ञानेंद्र चौहान, शिवम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed