फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hindu youth and muslim girl got married in azamgarh family gave blessings

सूरज की हुई मोमिन खातून: प्रेम के आगे टूटी धर्म की दीवार, मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू प्रेमी को पहनाई वरमाला

Thu, 14 Jul 2022 10:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, आजमगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 10:12 PM IST
सार

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बृहस्पतिवार को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
hindu youth and muslim girl got married in azamgarh family gave blessings
सूरज की हुई मोमिन खातून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौलिया के सम्मो माता मंदिर परिसर का माहौल उस समय एक नई इबारत को लिख गया, जब एक मुस्लिम युवती ने अपने हिन्दू प्रेमी के गले में वरमाला डाला और उसे अपना जीवन साथी बना लिया। मंदिर परिसर में सात फेरों के साथ प्रेमी युगल को परिजनों द्वारा भी खुशमय जीवन का आर्शीवाद दिया गया। हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन


अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज पुत्र जोखू को दो वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की मुस्लिम लड़की मोमिन खातून पुत्री वलीजान से प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा तो लोग एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे। आखिरकार प्रेमी सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़कर मुस्लिम लड़की को अपना बनाने की जिद ठान ली। 
विज्ञापन


हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बृहस्पतिवार को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं मंदिर परिसर में आए हुए परिजन ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। वैवाहिक सूत्र में बंधे प्रेमी युगल ने कहा कि हम लोग बिना दबाव के अपनी रजामंदी से शादी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed