फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindi requirement Continued development : District Judge

हिंदी भाषा के निरंतर विकास की आवश्यकता : जिला जज

Tue, 15 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hindi requirement Continued development : District Judge
आजमगढ़। जिला जज अखिलेश चंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की अस्मिता के लिए उस देश की राष्ट्र भाषा का होना आवश्यक है। आज हम हिंदी दिवस मना रहे हैं लेकिन अब तक इसे अपनी राष्ट्रीय भाषा को वह दर्जा नहीं दिला सके हैं, जो होना चाहिए।
विज्ञापन

 वह सोमवार को दीवानी न्यायालय के हाल आफ जस्टिस में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। जिला जज ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा के निरंतर विकास की आवश्यकता है। इसके लिए जनचेतना लाए जाने की आवश्यकता है। तभी इसका विकास संभव है। अपर जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि भारत सदियों तक गुलाम रहा है। इस कारण हिंदी भाषा के प्रयोग में कठिनाइयां जरूर हैं, क्योंकि इस देश के विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग भाषाएं प्रचलित हैं। इस कारण एकरूपता नहीं आ पाई है। सिविल जज अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस देश की भाषा जितनी मजबूत होगी, उतना ही हम मजबूत होंगे।
विज्ञापन

सीजेएम अगस्त कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। चीनी भाषा के बाद विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। आज हिंदी जनजन की भाषा बन चुकी है। इसे आगे बढ़ने की जरूरत है। अपर जिला जज अशोक कुमार यादव ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है इसके विस्तारीकरण पर बल दिया। कहा कि इसे और लचिला बनाए जाने की आवश्यकता है। जो सर्वग्राह्य हो। कार्यक्रम को सेंट्रल बार के मंत्री अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश राय, दीवानी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दयाराम यादव, मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय, प्रदीप सिंह, प्रहलाद श्रीवास्तव, आरपी लाल ने आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन अपर जिला जज जगदीश प्रसाद राजपूत ने किया। समापन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केसचिव मोहन कुमार ने लोगों का आभार प्रकट जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed