फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindi got recognition globally: Vice Chancellor

वैश्विक स्तर पर हिंदी को मिली पहचान: कूलपति

Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hindi got recognition globally: Vice Chancellor
आजमगढ़। हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। इसमें सोशल मीडिया की भूमिका अहम है। उक्त बातें सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने कही।
विज्ञापन

साहित्यानुरागी संस्था की ओर से नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिंदी दिल को स्पर्श करने वाली भाषा है। इसकी व्यापकता को सुरक्षित करने की जरूरत है। भाषा से हमारी संस्कृति की रक्षा होती है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल राय ने कहा कि हिंदी को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। हालांकि कामकाज में अंग्रेजी की अनिवार्यता से हिंदी को खतरा है। डॉ. इशरत जहां ने कहा कि हम हिंदी का सम्मान करके ही समाज को एक सुसंस्कृत स्वरूप दे सकते हैं। हिंदी के साथ सभी भाषाओं को सम्मान देकर ही हिंदी की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि कोई भी भाषा समाप्त नहीं हो सकती, जब हमारी मानसिकता खत्म होती है तब भाषाओं पर खतरा आता है। पूर्वांचल डिग्री कॉलेज के समूह निदेशक पंकज वात्स्यायन ने साहित्यानुरागी संस्था द्वारा हिंदी भाषा के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में मातृ भाषा के प्रति अनुराग पैदा करते हैं।

कुलपति सहित सभी अतिथियों को डॉ. मनीषा मिश्रा, संयोजक सरोज यादव, विदुषी श्रीवास्तव और इंदु श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षक डॉ. मालती मिश्रा, संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह, आराधना शुक्ला, डॉ. आनंद मिश्र, विजयेंद्र श्रीवास्तव, रविन्द्र अस्थाना, प्रतिभा पाठक, अजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed