फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Himachal's ganja smuggler caught by STF, 280 kg ganja recovered from truck

Azamgarh News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हिमाचल का गांजा तस्कर, ट्रक से 280 किलो गांजा बरामद

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal's ganja smuggler caught by STF, 280 kg ganja recovered from truck
आजमगढ़। असम से ट्रक में लदे प्लास्टिक के दानों के बीच गांजा छिपाकर आजमगढ़ ला रहे तस्कर को एसटीएफ वाराणसी ने कस्बा मेहनाजपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 280 किलो गांजा, ट्रक, मोबाइल और 1450 रुपये नकद जब्त किया। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी भूपेंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश के सोलन थाना कंडाघाट के कांगड़ाघाट का रहने वाला है। वह काफी समय से आजमगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क में था। एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली थी कि मेहनाजपुर में एक शातिर भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसटीएम की टीम सक्रिय हुई। बताए हुए स्थान पर जा धमकी। एसटीएफ ने मेहनाजपुर क्षेत्र की घेरेबंदी की। कुछ ही देर में ट्रक आता दिखा। टीम ने जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपी भूपेंद्र डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए प्लास्टिक का दाना लोड किया था। इसके बाद वह गांजा लोड करने के लिए तेजपुर गया था। वहां से ट्रक में प्लास्टिक के दानों के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था। वह आजमगढ़ में प्रशांत राय नाम के किसी व्यक्ति को देने के लिए गांजा लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed