फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hiking for debt forgiveness

कर्ज माफी के लिए पदयात्रा

Fri, 08 May 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 08 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hiking for debt forgiveness
 दैवी आपदा प्रभावित किसानों द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज को माफ करने की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील क्षेत्र के मसीरपुर मोड़ से किसान व्यथा किसान कथा के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की र्गई। जिन रास्तों से पदायात्रा निकली वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा नौ मई को जिला मुख्यालय पहुंचेगी।  
विज्ञापन

पदयात्रा को गुरुवार की सुबह मसीरपुर तिराहे से  लालधारी यादव एवं चुन्नीलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल लोगों का दल जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा के कैथीशंकर पुर मोड़ पहुंचने पर विनीता, आरती, प्रतिमा, श्वेता, पूनम, रंजना, आरती ने पुष्प वर्षा कर लोगों का स्वागत किया। पदयात्रा के संयोजक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम दर्जनों की तादात में अपनी मांगो को लेकर पदयात्रा शुरु कर रहे है जो नौ मई को जिला मुख्यालय पहुंचेगा। यह किसी दल या पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, यह किसानों की व्यथा कथा है। जिसमे सभी दल के लोगों ने प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के संपूर्ण कर्ज और बिजली बिल माफ के लिए चलाया गया आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सरकार विकास की बात कर रही है। आरक्षण नीति का भी संसोधन होना चाहिए, सारी वस्तुओं की कीमत सरकार तय करें, ग्रामिण स्तर पर श्मसान घाट का निर्माण हो, भय और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था हो। पदयात्रा मेें विनोद कुमार सिंह, अनिल सिंह, अमरदीप, वशीर अहमद, गंगादीन, फिरतू, रमाकांत, केदार, अवधेश, अलखनरायन, राजकुमार, शेषकुमार, दुर्गविजय, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसान व्यथा किसान कथा ने निकाली पदयात्रा
लालगंज। विकास खंड लालगंज के मसीरपुर मोड़ से वृहस्पतिवार की सुबह किसान व्यथा किसान कथा के विभिन्न दल के कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में  मसीरपुर तिराहे से पदयात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

  लालधारी यादव एवं चुन्नीलाल ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। किसान एकता जिन्दाबाद के नारे भी लगाये गये। कैथी शंकरपुर मोड़ पर विनीता, आरती, प्रतिमा, श्वेता, पूनम, रंजना, आरती ने पुष्प वर्षा कर किसानों का स्वागत किया। संयोजक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम दर्जनो की तादात मे अपनी मांगो को लेकर पदयात्रा शुरु कर रहे है जो नौ मई को आजमगढ़ में समाप्त होगी। यह किसी दल या पार्टी का कार्यक्रम नही है यह किसानों की व्यथा कथा हैै। जिसमे सभी दल के लोगो ने प्रतिभाग किया है। किसानो के सम्पूर्ण कर्ज और बिजली बिल माफ  होने चाहिए। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अनिल सिंह, अमरदीप, वशीर अहमद, गंगादीन, फिरतू, रमाकांत, केदार, अवधेश, अलख नरायन, राजकुमार, शेष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed