फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   High mast lights were installed in the area panchayats for Rs 2.25 lakh, investigation will be done.

Azamgarh News: क्षेत्र पंचायतों में सवा दो लाख रुपये में लगाई गईं हाईमास्ट लाइटें, होगी जांच

Sun, 08 Feb 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
High mast lights were installed in the area panchayats for Rs 2.25 lakh, investigation will be done.
आजमगढ़। पंचायती राज विभाग की मंडलीय समीक्षा में क्षेत्र पंचायतों की तरफ से सवा दो लाख रुपये प्रति हाईमॉस्ट लाइटों के भुगतान की जांच होगी। मंडलीय समीक्षा में हाईमास्ट लाइट मऊ के आजमगढ़, बलिया व मऊ की कई क्षेत्र पंचायतों में हुए भुगतान का मुद्दा छाया रहा। इस पर मंडलायुक्त ने डीडी पंचायत को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के तहत केंद्रीय व राज्यवित्त से किए जा रहे कार्यों की आजमगढ़ मंडल की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि आजमगढ़ जिले कीहिरैया, सठियांव आदि कई क्षेत्र पंचायतों में हाईमास्ट लाइट लगाने के नाम पर प्रति लाइट सवा दो-दो लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट के मद में प्रति लाइट 26 हजार के भुगतान का मामला सामने आया। बीते वित्तीय वर्षों से लेकर चालू वित्तीय वर्ष में बड़ी संख्या में लाइट मद में भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने लगाई जा रही लाइटों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीडी पंचायत को निर्देश दिया है कि क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत में जो भी लाइटें लगाई जा रही हैं, उनके गुणवत्ता की जांच की जाए।

डीडी पंचायत अभय कुमार शाही ने बताया कि पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई है। इसमें क्षेत्र पंचायतों और ग्राम पंचायतों की ओर से लाइट मद में किए जा रहे भुगतान की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed