फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Helpline numbers were provided to women.

Azamgarh News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Helpline numbers were provided to women.
आजमगढ़। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद की सभी एंटी रोमियो टीमों ने पार्कों, बाजारों, मॉल्स, मुख्य चौराहों एवं अन्य हॉट-स्पॉट स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इसके अलावा महिलाओं-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अवैधानिक गतिविधियों में शामिल पाए गए लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। महिला बीट पुलिस अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत अधिकारियों व रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपालें आयोजित कीं। इन चौपालों में महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानून, साइबर क्राइम से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाना है। जनपद में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed